Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ट्रेडिंग में रहा छात्रों का एक्स ट्विटर अभियान : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ट्रेडिंग में रहा छात्रों का एक्स ट्विटर अभियान : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन : देवेंद्रनाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा के कैंसिलेशन को आज छात्रों ने सरकार पर डिजिटल प्रहार किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने चरणबद्ध त्रिदिवसीय आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के आज दूसरे दिन रविवार को आनलाइन डिजिटल एक्स ट्विटर कैंपियन चलाया गया।

#cancel_jssc_cgl शुरूआती के एक घंटा में ही एक लाख के ट्वीट-रीट्वीट के आंकड़े को पार कर गया। इंडिया के नंबर वन ट्रेडिंग में भी बरकरार रहा। देर शाम तक यह आंकड़ा पांच लाख  के आंकड़े को पार कर चुका था। छात्र नेता देवेंद्र नाथमहतो ने आज रविवार को बापू वाटिका रांची में प्रेस वार्ता के दौरान कहा की चरणबद्ध आंदोलन के कल तीसरे दिन सोमवार को राज्य के सभी उपायुक्त कार्यालय के द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं जेएसएससी अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।

प्राप्त रिसीविंग आवेदन को संलगनीत कर लोकतांत्रिक तरीके से चीफ जस्टिस एवं राष्ट्रपति महोदय को सोपा जायेगा। बताते चलें मुख्यमंत्री महोदय ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रश्नपत्र लीक साक्ष्य सोंपने पर पोस्ट जारी किया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी आज के ट्विटर अभियान में समर्थन दिया। बताते चलें आज बाबू वाटिका रांची के प्रेस वार्ता के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, इमाम सफी, योगेश भारती, मनोज यादव, कुणाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,639