Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन टीएमएच में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन टीएमएच में भर्ती
विज्ञापन

पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर टीएमएच में भर्ती

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक से बिगड़ गयी है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आज साहिबगंज के भोगनाडीह जाने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से भोगनाडीह नहीं जा सके। 

चंपाई के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके समर्थक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। इसके बाद चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित मांझी परगना महासम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र स्वस्थ होकर वापस अपने लोगों के बीच लौटूंगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,624