Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा सरकार ही बचा सकती है राज्य की बहू-बेटियों की इज्जत : चंपई सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा सरकार ही बचा सकती है राज्य की बहू-बेटियों की इज्जत : चंपई सोरेन
विज्ञापन

झारखंड में आदिवासी बहू-बेटियों को बचाना है, तो भाजपा की सरकार लाना है : चंपाई सोरेन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड में आदिवासी बहू-बेटियों को दूसरे समाज में शामिल होने के बाद आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। उनके अस्तित्व पर संकट है। ऐसे में झारखंड की बहू-बेटियों को बचाना है तो भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कही हैं। दरअसल, संथाल दौरे से लौटने के बाद चंपाई सोरेन अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। 

इस दौरान चंपाई ने दावा किया कि संथाल प्रमंडल के सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति और पकड़ मजबूत है। पूरे राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। चंपाई ने कहा कि आज संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के चलते गांव-बस्तियों की स्थिति बदतर है। 

आदिवासी समाज की मां-बहनों को दूसरे समाज में जबरन शामिल किया जाता है। ऐसे में दोबारा आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। चंपाई ने कहा कि हर समाज में मां, बहन और बेटी की सुरक्षा सर्वप्रथम है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,628