Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : ताबड़तोड़ फायरिंग कर शराब कारोबारी की हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : ताबड़तोड़ फायरिंग कर शराब कारोबारी की हत्या
विज्ञापन
  • जमशेदपुर में शराब कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड में अपराधी बेलगाम हो चुके है। बेखौफ होकर लोगों की निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से आया है जहां शुक्रवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को उसके घर के दरवाजे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला की है। मृतक की पहचान विजय साहू के रूप में हुई है जो कि शराब के कारोबार से जुड़ा था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विजय साहू शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे वह अपने निजी वाहन से घर आया। गाड़ी खड़ी करके ज्योंही वह गेट खोलने जा रहा था। इसी दौरान उसका पीछा करते हुए स्कूटी से आए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। विजय साहू को तीन गोलियां लगी। 

वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। वहीं आनन- फानन में विजय साहू को टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। वहीं,विजय की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उनके पति का एक युवक से विवाद हुआ था। उस युवक ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटनास्थल से गोलियों के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। विजय साहू की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुलिस के समक्ष हंगामा किया। वहीं, घटना के बाद लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,585