टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू में आज दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया। नर्सरी से द्वितीय वर्ग के बच्चों ने दुर्गोत्सव का आयोजन शानदार ढंग से किया। इस अवसर पर बच्चों ने माता वैष्णोदेवी, नवदुर्गा, राम रावण की कथा और महिषासुर मर्दनी की कथा को अभिनय, नृत्य और भजन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग एक के विराज रंजन के गीत ऐ गिरि नंदिनी से हुई। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा सर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मनिर्भरता बढ़ती है और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से यह भी पता चलता है कि कौन से पर्व कब और क्यों मनाये जाते हैं। दुर्गा उत्सव के अवसर पर कक्षा नर्सरी से द्वितीय वर्ग तक की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।