Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अनगढ़ा के कुचू महली टोला में सिदो-कान्हू बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनगढ़ा के कुचू महली टोला में सिदो-कान्हू बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के सहयोग से सिदो-कान्हू बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढा प्रखंड के कूचु गांव के महली टोली में किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई नागपुर के सेवा निर्मित महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण शर्मा, फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ भारत भूषण एवं कूचु पंचायत के मुखिया सहदेव बेदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि जीके शर्मा ने कहा कि बचपन में दिया गया संस्कार जीवन भर आगे बढ़ाने में सहयोगी होता है। जितने अच्छे बच्चों के संस्कार होंगे उतना ही अच्छा समाज होगा। बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को संस्कार के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम की भावना भी जगायी जायेगी।

फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी है कि समाज का हर व्यक्ति विकसित हो। किताबी ज्ञान के साथ-साथ लोगों का बौद्धिक विकास भी हो। केंद्र का उद्देश्य है कि ऐसे व्यक्तियों का निर्माण करना जो अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभा सके।

उद्घाटन के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेकरी के लेक्रचरर सुप्रिया भारती के सहयोग से 25 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सावित्री, पुष्पा देवी, अंजलि, सोहराय बेदिया, गिलुबेदिया, चारवा भगत एवं रतिया महली का रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,546