Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज से गोड्डा का कनेक्शन बाढ़ ने काटा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज से गोड्डा का कनेक्शन बाढ़ ने काटा
विज्ञापन

बाढ़ ने काटा साहिबगंज से गोड्डा का कनेक्शन!

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिला में बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। गंगा नदी शुक्रवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा नदी का खतरे का निशान 27.25 मीटर है जबकि शुक्रवार सुबह तक गंगा नदी का जलस्तर 27.80 मीटर पर मापा गया।

वहीं पानी के तेज बहाव के कारण डायवर्सन टूटने से साहिबगंज का संपर्क गोड्डा जिला से टूट गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह से गंगा नदी में प्रति चार घंटा में एक सेमी की रफ्तार से पानी घटने लगी है लेकिन बाढ़ का खतरा बरकरार है। 

इसी बीच मंंडरो प्रखंड के मिर्चाचौकी बोआरीजोर मुख्य पथ पर उपबंधा के पास डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। जिससे निर्माणाधीन पुल से सड़क के बीच करीब 15 फीट खाई बन गयी है। इससे लोगों का इस पुल से आना-जाना मुश्किल हो गया है। पानी की धार में इतना करंट है कि लोग इसे पार करने में डर रहे हैं। 

इधर, आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस डायवर्सन के बहने से गोड्डा और साहिबगंज के बीच फिलहाल संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह आवागमन को लेकर कार्य किया जा रहा है। इधर, गोखला मिशन स्कूल तक पढ़ने वाले छात्रों का परेशानी बढ़ गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,228