गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज पंचायतों में पंचायतस्तरीय शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। भरनो प्रखंड के तुरिअंबा पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग ने पंचायतवासियों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानाकारी दी। उन्होंने पंचायतवासियों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिसई प्रखंड के पंडरिया पंचायत में पंचायतवासियों द्वारा जाति/ आय/ आवासीय, केसीसी, दाखिल खारिज, आॅनलाइन लगान रसीद, वनाधिकार पट्टा, आवास, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं के निष्पादन हेतु आवेदन समर्पित किए गए। बसिया प्रखंड के बसिया पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत 13 महिलाओं को 10,000 की राशि उपलब्ध कराई गई। 05 किसानों के बीच केसीसी के तहत 50,000 की राशि प्रति किसान के बीच वितरित किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा मिर्चा का वितरण किया गया। इसके अलावा 70 लाभुकों के बीच पेंशन का पीपीओ भी वितरित किया गया। पालकोट प्रखंड के झिकिरमा पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत 03 लाभुकों के बीच 01-01 हजार की राशि वितरित की गई तथा 187 आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में 20 लाभुकों को नया जॉ कार्ड निर्गत कराया गया। जॉब कार्ड नवीकरण हेतु 15, 08 लाभुकों के बीच ई-श्रम कार्ड, 06 लाभुकों के बीच धान अधिप्राप्ति का लाभ दिलाया गया। इसके साथ ही 113 आवेदन राशन कार्ड के, 483 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत तथा 50 आवेदन विधवा/ दिव्यांग पेंशन हेतु प्राप्त किए गए। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में 39 लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया।