Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विरोधी फैला रहे अफवाह, पूरा परिवार कांग्रेस के लिए समर्पित : अंबा प्रसाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विरोधी फैला रहे अफवाह, पूरा परिवार कांग्रेस के लिए समर्पित : अंबा प्रसाद
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के मामले पर विधायक अंबा प्रसाद ने भ्रामक खबरों का किया खंडन

टीम एबीएन, बड़कागांव। 2 अक्टूबर को भाजपा में जाने के भ्रामक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल होने पर विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को बेबुनियाद एवं निराधार बताते हुए खंडन किया है। अंबा प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही होने के नाते मैं किसी प्रकार से किसी दूसरे दल में शामिल होने का कभी सोच भी नहीं सकती। 

पूर्ववर्ती भाजपा और आजसू गठबंधन की सरकार के दौरान भी मेरे परिवार को विरोधियों ने काफी प्रताड़ित किया है, उस समय भी भाजपा में शामिल करवाने के लिए कई हथकंडे अपनाये गये। यहां तक की लोकसभा चुनाव के दौरान भी ईडी की छापेमारी सिर्फ परेशान करने के नियत से किया गया। 

विधायक ने कहा कि अगर हमें दल बदल करना रहता तो मेरे परिवार पर हो रहे अत्याचार के दौरान ही कर लिया जाता लेकिन कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही होने के नाते मेरे पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व माता निर्मला देवी समेत पूरे परिवार ने काफी प्रताड़ना झेली है, मुझे भी बीच में पढ़ाई छोड़कर राजनीति में आना पड़ा। 

आज बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए विस्थापन से हो रही सभी समस्याओं का जिम्मेदार भाजपा सरकार है, विस्थापितों के हक अधिकार सुनिश्चित कांग्रेस ही कर सकती है। भाजपा में शामिल होने की खबर बिल्कुल बेबुनियाद और निराधार है। उक्त आशय की जानकारी विधायक के निजी सचिव संजीत कुमार ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,286