Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : राज्य में आपराधिक गतिविधियां सुलझाने की बन रही रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : राज्य में आपराधिक गतिविधियां सुलझाने की बन रही रणनीति
विज्ञापन

झारखंड में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हुई अंतरराज्यीय सीमा बैठक, की गयी ये चर्चा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। झारखंड में संताल परगना दुमका प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गढ़ीदेसी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी के साथ बीते सोमवार को आनलाइन अंतरराज्यीय सीमा की बैठक आयोजित की गयी। 

अंतरराज्यीय सीमा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार ने पश्चिम बंगाल के वीरभूम प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक से झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर विशेष जानकारी साझा किया गया। उन्होंने बैठक में घटना मुक्त चुनाव संपन्न कराने में पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारियों से सहयोग करने पर जोर दिया। 

उन्होंने अंतरराज्यीय सीमावर्ती सभी जिलों से अवैध शराब के परिवहन एवं रोकथाम के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिये। पुलिस महानिरीक्षक ने अवैध धन राशि का परिवहन नहीं हो इसके लिए चेक पोस्ट बनाने एवं कड़ी निगरानी करने, मादक पदार्थों के परिवहन की रोकथाम के लिए चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में भी विशेष दिशा निर्देश दिये। 

उन्होंने झारखंड राज्य के फरार अभियुक्तों के एवं पश्चिम बंगाल राज्य के कांडो में संलिप्त फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर भी विशेष दिशा निर्देश दिये। वहीं पश्चिम बंगाल के वीरभूम प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने भरोसा दिया कि संताल परगना दुमका प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का सुगमतापूर्वक पालन किया जायेगा। 

बैठक में झारखंड के संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव कुमार एवं दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज तथा पश्चिम बंगाल के वीरभूम और आसनसोल के पुलिस अधीक्षक के साथ पश्चिम बंगाल के वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। सभी वरीय पुलिस अधिकारियों ने दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में सहयोग का करने का वादा किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,583