Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, सनसनी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहर में एक जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना भूली ओपी क्षेत्र की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बता दें कि भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला के रहने वाले जमीन कारोबारी शाहबुद्दीन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। कारोबारी के भतीजे सद्दाम ने बताया कि असर्फी अस्पताल के समीप ही शान डेवलपर्स का कार्यालय है। शान डेवलपर्स के नाम से वह रियल स्टेट का कारोबार करते हैं। 

झरिया से कार से अपने आॅफिस लौट रहे थे। आॅफिस के समीप वह कार से उतरे और कुछ दूर चले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों के द्वारा उसके चाचा के ऊपर फायरिंग कर दी गयी। अपराधी एक राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गये। 

उनके द्वारा चिल्लाने और गोली की आवाज सुनकर सभी भागे। उन्हें एक गोली लग गयी थी। खून भी सड़क पर गिरने लगा। आनन-फानन में जख्मी हालत में कारोबारी शाहबुद्दीन को असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी है। 

अस्पताल से शव को एसएनएमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मौके से एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,794