Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिल देव कडरू शुभकामना संदेश का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिल देव कडरू शुभकामना संदेश का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव कडरू रांची में आज अवकाश प्राप्त करने वाले दो शिक्षकों पशुपतिनाथ झा और राजश्री सिंह के सम्मान में शुभकामना संदेश का आयोजन किया गया। प्राचार्य एम के सिन्हा ने कहा कि  ज्वाइन करना और रिटायर करना यह दोनों प्रकृति के नियमों से बंधे हैं। 

व्यक्ति को वर्तमान से जुड़े रहना चाहिए और अवकाश प्राप्ति के बाद वे कार्य करने चाहिए, जो वे नौकरी के दौरान नहीं कर पाये। मौके पर पशुपतिनाथ झा और राजश्री सिंह ने स्कूल में बिताये अपने क्षणों को याद किया। 

विदाई समारोह के अवसर पर अनेक शिक्षकों ने अवकाश प्राप्ति ग्रहण करने वाले शिक्षकों के कार्यों को याद किया। अंत में दोनों शिक्षकों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की गयी। उक्त जानकारी विद्यालय के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,653