टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू की सक्रियता दिखने लगी है। कुछ वक्त पहले सरयू राय ने जदयू का दामन थामा था। इस लिस्ट में तमाड़ के पूर्व विधायक और मंत्री रहे राजा पीटर का भी नाम जुड़ गया है।
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी सदस्यता दिलायी है। राजा पीटर के जदयू में इंट्री से करीब-करीब साफ हो गया है कि वह तमाड़ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वैसे 2014 के चुनाव में यह सीट एनडीए गठबंधन के तहत आजसू के पास थी।