Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : ठेकेदार के घर 15 राउंड फायरिंग, पुलिस सक्रिय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : ठेकेदार के घर 15 राउंड फायरिंग, पुलिस सक्रिय
विज्ञापन

मेदिनीनगर में ठेकेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

15 राउंड चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। टाउन थाना क्षेत्र के बारालोटा हनुमान नगर में एक ठेकेदार के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। अपराधियों ने ठेकेदार के घर पर करीब 15 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी राघवेंद्र सिंह ठेकेदार हैं। वे किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी घर के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। राघवेंद्र सिंह के परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक भी जताया है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना स्थल से 13 खोखे बरामद किये हैं।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। उन्होंने आरईओ विभाग में टेंडर डाला था, उनसे टेंडर वापस लेने को कहा जा रहा था। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ मनीष भूषण प्रसाद टाउन थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की।

सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है। कई राउंड फायरिंग की बात बतायी जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोखे बरामद किये हैं। गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,276