न्याय यात्रा आज 13 वें दिन रहा जारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। राज्य में विधानसभा चुनाव की दस्तक शुरू होने वाली है। केंद्रिय निर्वाचन आयोग अपने निरीक्षण को लेकर झारखंड पहुंच चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों की सर गर्मी तेज होने वाली है। इसके साथ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। संगठन केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो द्वारा न्याय एवं नव निर्माण यात्रा जारी है।
आज रविवार को न्याय यात्रा का 13वीं दिन रहा। राहे प्रखंड में आज दौरा किया गया। राहे प्रखंड के कोटंगदाग, बुरुडीह, नरसिंह कोचा, बासाहतु , बी नवाडीह, इचाहतु, बारूडीह गांव में पदयात्रा किया गया। संगठन के कार्यकर्ता में उत्साह देखा गया। लोग एक गांव से दूसरे गांवों तक पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।
यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि चुनाव से पूर्व राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में से यह सिल्ली विधानसभा सबसे ज्यादा चर्चित बना हुआ है। आए दिन विभिन्न मीडिया प्रवक्ता एवं पॉलिटिकल पंडित के द्वारा इस सिल्ली विधानसभा सीट को लेकर चर्चा जारी है। इस बार जनता नए बदलाव के दृष्टिकोण से मतदान करेंगी।