Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : 6.73 करोड़ से होगा पहाड़ी मंदिर का कायाकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : 6.73 करोड़ से होगा पहाड़ी मंदिर का कायाकल्प
विज्ञापन
  • रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की बदलेगी तस्वीर, 6.73 करोड़ से होगा कायाकल्प

टीम एबीएन, रांची। रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की तस्वीर बदलेगी। मंदिर की मरम्मत एवं पुनर्विकास के लिए कुल 673.067 लाख (छह करोड़ तिहत्तर लाख छह हजार सात सौ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृत दी गयी है। 

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने विभागीय सचिव के पत्र के आलोक में पहाड़ी मंदिर की मरम्मत्त एवं पुनर्विकास के लिए 424.543 लाख (चार करोड़ चौबीस लाख चौवन हजार तीन सौ रुपये) एवं गार्ड वॉल और बॉउंड्री वॉल निर्माण के लिए 248.524 लाख (दो करोड़ अड़तालीस लाख बावन हजार चार सौ रुपये) यानी कुल 673.067 लाख की स्वीकृति दी है। 

योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी-1 रांची को कार्यकारी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो मुख्य अभियंता, रांची झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (रांची) द्वारा तकनीकी स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार ही योजना का क्रियान्वयन कराएंगे। रांची के उपायुक्त द्वारा इस योजना के लिए अनुमोदित प्राक्कलन के अनुरूप निविदा आमंत्रित कर 31 मार्च 2026 तक योजना को पूरा कराने को कहा गया है। 

कार्यकारी एजेंसी द्वारा योजना स्वीकृति के बाद सात दिनों के अंदर निविदा प्रकाशन एवं निविदा प्राप्ति की तिथि के अगले पांच दिनों के अंदर निविदा का निष्पादन करने का आदेश दिया गया है। निविदा निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई की स्थिति उत्पन्न होने पर कार्यकारी एजेंसी को तत्काल सूचना उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,442