Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

11वें शनिवार से लगातार सदर अस्पताल में नि:शुल्क भोजन वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
11वें शनिवार से लगातार सदर अस्पताल में नि:शुल्क भोजन वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में भोजन का वितरण कर रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भी लगातार 11वें शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों के साथ ही आसपास के जरूरतमंदों लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में आज लगभग 1000 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया है। लोगों का सहयोग कर हम अपने इस प्रोजेक्ट से काफी संतुष्ट हैं। हमारा यह प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में संचालित होता है। सचिव मनोज मिश्रा ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।

आज के प्रोजेक्ट को सफल बनाने में क्लब के कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, रीजनल चेयरमेन प्रेम शंकर मिश्रा, पीआरओ अल्तमश आलम, पीयूष कुमार प्रीति कुमारी का भरपूर योगदान रहा। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के पे्रसीडेंट अमित शर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,113