Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

1974 से व्यवस्था परिवर्तन में जुटा है ग्राहक पंचायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
1974 से व्यवस्था परिवर्तन में जुटा है ग्राहक पंचायत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत विगत 1974 से ग्राहक जागरण के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में संस्था अपना स्वर्ण जयंती वर्ष 2023 - 2024 पूरे देश भर में मना  रही है। उद्घाटन समारोह 09 सितंबर 2023 का समालखा, पानीपत, हरियाणा में परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी के आशीर्वचन से हुआ था। 

वर्ष भर अनान्यन कार्यक्रम नियोजित करने के पश्चात अपने प्रांत का समापन समारोह सुनिश्चित हुआ है। इस दो दिवसीय समापन समारोह के पहले दिन 28 सितंबर 2024 दिन शनिवार को झारखंड प्रांत में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष जिला सह, हुए सभी कार्यक्रमों को सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक द्वारा बैठक, गोष्ठी, ज्ञापन, सम्मेलन आदि का वृत्त निवेदन किया जायेगा। 

समारोह के दूसरे दिन 29 सितंबर 2024 दिन रविवार को मुख्य कार्यक्रम  अपराह्न 3 बजे से संध्या 5 बजे तक पदमश्री बलबीर दत्त  जी की अध्यक्षता में होगा। इस अवसर पर समाचार के संकलन हेतु अपने छायाकार और संवादाता को भेजने की कृपा करें। 

  • समारोह अध्यक्ष - पद्मश्री बलबीर दत्त (वरिष्ठ पत्रकार)  
  • मुख्य अतिथि - बसंत कुमार गोस्वामी (अध्यक्ष, झारखंड उपभोक्ता आयोग)  
  • विशिष्ठ अतिथि - मोइत्री बनर्जी (प्रसिद्ध संगीत शिक्षिका)  
  • मुख्य वक्ता - श्री दिनकर सबनीस जी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)  
  • कार्यक्रम की सूचनाएं निम्नवत हैं  
  • दिनांक : 29 सितंबर, 2024 रविवार  
  • समय : 3:00 से 5:00 बजे  
  • स्थान : रानी सती मंदिर, रातु रोड, रांची 
  • निवेदक  : पद्मश्री छूटनी महतो (अध्यक्ष)  संपर्क न. 70053 84810
विज्ञापन