जेएसएससी की परीक्षा पास करने वालों के चेहरे खिले
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार, जैप-1 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित 527 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिया।