Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घटियापन का सबूत दे रही सरकार : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
घटियापन का सबूत दे रही सरकार : शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

चंपाई सोरेन की सुरक्षा वापस लेने पर शिवराज चौहान का सीएम हेमंत पर साधा निशाना

टीम एबीएन, रांची। चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस लेने पर शिवराज सिंह चौहान ने जमकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार घटियापन का सबूत दे रही है। वहीं चंपई सोरेन को टाइगर बताते हुए कहा है कि वह इस तरह की गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सुरक्षा वाहन छीन लेना सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। लेकिन चंपाई सोरेन भी टाइगर है वो गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं। ये सरकार लगातार घटियापन का सबूत दे रही है। ऐसे आरोप लगा रही है जिसका जवाब देने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन कम से कम चंपई सोरेन की जिंदगी से तो खिलवाड़ न करें। 

वहीं, भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोलते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन का पैसा खा लिया और पीएम ने 1000 करोड़ रुपये भेजे ताकि लोगों को उनके घरों में पीने का पानी मिल सके, लेकिन क्या किसी गांव को पीने का पानी मिला?

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,813