Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

28 को राजस्थान के सीएम भजनलाल का रांची में स्वागत करेगा मारवाड़ी समाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
28 को राजस्थान के सीएम भजनलाल का रांची में स्वागत करेगा मारवाड़ी समाज
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 सितंबर को रांची में, मारवाड़ी समाज करेगा भव्य स्वागत

टीम एबीएन, रांची। राइजिंग राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट के तत्वाधान मे 28 सितंबर को शाम 5:30 बजे से पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल मे राजस्थान प्रवासी एवं इंडस्ट्रियल मीट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। 

कार्यक्रम को संबोधन करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने तथा वृहद स्तर पर तैयारियां हेतु एक बैठक महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में किया गया। बैठक में मारवाड़ी समाज के सभी प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा। 

बैठक में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि अमित सिंघल, हिंगलाज दान रतनू, रोहित शर्मा, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, पूर्व सांसद अजय मारू, भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, विनय सरावगी, बसंत मित्तल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, किशन साबू, चंडी प्रसाद डालमिया, रतनलाल बंका, सज्जन पाड़िया, रवि शर्मा, अशोक नारसरिया, अनिल अग्रवाल,मनोज बजाज, मुकेश काबरा,रमन वोडा, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, संजय सर्राफ, सौरभ बजाज, विशाल पाड़िया, निकुंज पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,053