Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : ट्रेन एक्सीडेंट से वंदे भारत एक्सप्रेस प्रभावित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : ट्रेन एक्सीडेंट से वंदे भारत एक्सप्रेस प्रभावित
विज्ञापन

बोकारो में ट्रेन एक्सिडेंट

  • दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, हादसे में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पलटे
  • वंदे भारत सहित कई का परिचालन प्रभावित 

टीम एबीएन, बोकारो। धनबाद रेल मंडल के तुपकाडीह में एक ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। कहा जा रहा है कि स्टील प्लांट से इस्पात लेकर मालगाड़ी बहादुरगढ़ जा रही इस दौरान तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वंदे भारत समेत कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशन पर रुकी रहीं।
रेल दुर्घटना तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के उतरी केबिन के पास हुई है।

इस हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए और शेष वैगन का संपर्क इंजन से कट गया। इस दुर्घटना के कारण बोकारो रेल खंड पर अप डाउन दोनों ही लाइन बाधित हो गई थी। इस हादसे के कारण करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, रात्रि लगभग 1 बजे से परिचालन सामान्य हो गया।

धनबाद रेल मंडल के बोकारो गोमो रेल खंड इस हादसे के कारण प्रभावित हुआ और वाराणसी वंदे भारत सहित कई गाड़ियां रांची से बोकारो वह बोकारो से धनबाद के बीच अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं। हादसे के कारण कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया। रेलवे अधिकारी दुर्घटना की जांच करने में जुटे हुए हैं।

क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक विनीत कुमार ने बताया कि बोकारो से बहादुरगढ़ जाने वाली मालगाड़ी रात्रि 20:32 पर तुपकाडीह से रवाना हुई और किलोमीटर संख्या 412/30 के पास दो हिस्सों में बंट गई और बैगन संख्या 15852 और 10948 पलट गए। जिससे डाउन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,604