Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घुसपैठियों को आधार देकर वोट बैंक बढ़ा रहे हेमंत : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
घुसपैठियों को आधार देकर वोट बैंक बढ़ा रहे हेमंत : शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

वोट बैंक के लिए हेमंत सरकार घुसपैठियों को दे रहे हैं आधार कार्ड, केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा चल रही है। इस यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। 20 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा 2 अक्टूबर को समाप्त होगी। यह यात्रा प्रदेश के 24 जिलों के 81 विधानसभा सीटों की है। बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के 50 वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे। वहीं, बीते दिन यानी 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बोकारो में एक रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि अगर एक बार फिर से प्रदेश में झामुमो की सरकार आती है तो राज्य में विदेशी घुसपैठियों को आने से कोई नहीं रोक सकता है। 

अगले 5-10 सालों में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक बनने से कोई रोक नहीं सकता है। यह घुसपैठियों स्थानीय महिलाओं से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं। घुसपैठियों को सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है। भाजपा ही प्रदेश में बेटी, माटी और रोटी की रक्षा कर सकती है। हेमंत सरकार सिर्फ वोट के लिए घुसपैठियों का स्वागत कर रही है और उन्हें आधार कार्ड भी दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि जल्द ही चुनाव आयोग झारखंड में विधानसभा की तारीखों की घोषणा कर सकता है। नवंबर महीने में प्रदेश में चुनाव होने वाला है। उससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई है। हेमंत सरकार भी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,593