Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धांधली के आरोप में सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धांधली के आरोप में सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग
विज्ञापन

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की उठी मांग, अभ्यर्थियों ने लगाये धांधली के आरोप

टीम एबीएन, रांची। देशभर में नीट पेपर लीक मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हमेशा से ही विभिन्न परीक्षा में गड़बड़ी का दंश झेलते रहा झारखंड में एक बार फिर जेएसएससी सीजीएल एक्जाम कंडक्ट में एक बड़ा धांधली का आरोप लगा है। दरअसल, जेएसएससी सीजीएल परीक्षार्थियों का कहना है कि इंटरनेट सेवा बंद कर सरकार ने आॅफलाइन पेपर लीक करवाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच और परीक्षा को रद्द किया जाये। 

गौरतलब हो कि झारखंड में 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा हुई थी। झारखंड में लगभग 8 साल के बाद जेएसएससी सीजीएल का एग्जाम लिया गया। एग्जाम लेने के लिए दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रखी गई। इसके बावजूद इस परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। 

अभ्यर्थियों ने रांची में महाजुटान कर राज्य सरकार से इस पूरे परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच की भी मांग रखी गयी है। छात्रों की माने तो एक दागी कंपनी को बार-बार एग्जाम कंडक्ट करने के लिए बहाल किया जा रहा है। जिसके चलते विद्यार्थियों का भविष्य इस राज्य में अंधकार में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,807