Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

उत्पाद सिपाही बहाली : अबतक 16 होनहार गंवा चुके हैं जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्पाद सिपाही बहाली : अबतक 16 होनहार गंवा चुके हैं जान
विज्ञापन

सिपाही भर्ती की दौड़ युवकों के लिए बन रही मौत का रास्ता? अब तक गयी 16 अभ्यर्थियों की जान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग की ओर से राज्य में आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा युवकों के लिए अच्छी खबर की बजाय बुरी बनती जा रही है। इस परीक्षा के लिए होने वाला शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) कई युवकों की जान ले चुका है।

दरअसल, रामगढ़ जिले के सांकी गांव के 30 वर्षीय आदिवासी युवक अन्नू बेदिया की साहिबगंज जिले में आबकारी कांस्टेबलों के लिए भर्ती परीक्षा के दौरान 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने के दौरान गिरने से मौत हो गयी। इसी के साथ शारीरिक टेस्ट की वजह से जान गवाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 16 हो गई है। 

डीआईजी (कार्मिक) नौशाद आलम ने कहा, हमने साहिबगंज एसपी को मामले की जांच के लिए एक टीम बनाने के लिए कहा है। सभी मौतों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी मांगी है। उनमें से कुछ रिपोर्ट पहुंच आ चुकी हैं। एक एकीकृत रिपोर्ट तैयार की जायेगी। पुलिस ने कहा कि बेदिया 12 सितंबर को दौड़ने के दौरान बेहोश हो गये।

 उन्हें तुरंत साहिबगंज के एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें पश्चिम बंगाल के मालदा के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मालदा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा कि उनकी टीम जांच में मालदा पुलिस के साथ सहयोग करेगी। बेदिया के बड़े भाई संदीप का कहना है कि डॉक्टरों ने परिवार को जानकारी दी कि शरीर में आॅक्सीजन का स्तर कम हो जाने की वजह से उनकी मौत हुई। परिवार ने दावा किया कि शव को गांव ले जाने में करीब 18,000 रुपये खर्च हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,120