Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सोमवार को तिरुपति में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोमवार को तिरुपति में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक सोमवार को तिरुपति में बुलायी गयी है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महा मंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने बताया कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के पूज्य संतों की इस बैठक में हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों और उनके समाधानों पर मंथन किया जायेगा। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट व उससे उत्पन्न स्थित पर भी विचार होगा। 

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का सर्वोच्च नीति निर्धारक मंच संतों का है जिसमें केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों के संतों की भूमिका अग्रणी रहती है। इसकी वर्ष में दो बार बैठक होती है। इस बार से हमने अर्धवार्षिक बैठक क्षेत्रश: करने का निर्णय लिया है और इसकी पहली बैठक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना प्रांत के जो संत केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं, उनकी यह बैठक, तिरुपति में सोमवार को पूरे दिन चलेगी। 

श्री बागड़ा ने बताया कि इस बैठक में हिंदू समाज के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के बारे में चर्चा होगी और उनके समाधान के बारे में और मुख्यत: उन समाधानों में संतों की भूमिका के बारे में कुछ निर्णय लिये जायेंगे।  साथ ही तिरुपति  बालाजी के मंदिर में प्रसाद के विषय में जिस प्रकार की भ्रांतिया और चिंताजनक समाचार पूरे हिंदू समाज को बड़ा व्यथित कर रहे हैं, उसके बारे में भी निश्चित रूप से चर्चा होगी। 

इस संबंध में पूज्य संतों की भूमिका व उनके नेतृत्व में किस प्रकार का कार्यक्रम आगे किया जाए, इस विषय में भी चर्चा होने की संभावना है। कल इस बैठक में तिरूपति प्रसादम् के विषय में संतों द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने की भी संभावना है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,251