Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : लिपिक विकास कच्छप एसीबी के हाथों गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : लिपिक विकास कच्छप एसीबी के हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में एसीबी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरटीओ कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क विकास कच्छप को रंगे हाथ ?6000 घूस लेते किया गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी मंगलवार को कार्यालय से हुई है। फिलहाल डीएसपी उस कर्मचारी से पूछताछ कर रहे हैं।

क्या है मामला

आवेदक राज कुमार उम्र- 45 वर्ष, पिता- स्व० पोखन नारायण कुशवाहा सा० तिलैया, थाना- दारू, जिला- हजारीबाग के द्वारा इस आशय से आवेदन दिया गया कि, इनका (आवेदक) विजय बस (जेएच 02 एवी 8861) जो देवघर रांची मार्ग पर चलता है इसका परिमिट का रिनूअल करने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप के द्वारा परमिट रिनूअल करने के एवज में आवदेक से 6,000/- रू० रिश्वत की राशि की मांग की गयी। 

ये (आवेदक) रिश्वत देना नही चाहते थे। इसलिए आवश्यक कार्रवाई हेतु भ्र०नि०ब्यूरो, हजारीबाग के कार्यालय में आवेदन दिये। उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया, तथा सत्यापन के क्रम में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप के द्वारा परमिट रिनूअल करने के एवज में आवदेक से 6,000/- रू० रिश्वत मांगे जाने की बात की पुष्टि हुई है। 

आवेदक के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो, हजारीबाग थाना कांड सं0- 11/24, दिनांक- 23.09.2024 पंजीकृत किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के ट्रैप टीम के द्वारा आज दिनांक 24.09.2024 को प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप, पिता स्व० सुकरा उरांव, पता- खुखमाटोली हाउस नं0- 64 ए हिनू, पो० थाना- डोरंडा, जिला- रांची को आवेदक से 6,000/- रु० रिश्वत लेते रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,414