Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा से शुरू हुई मंईयां सम्मान यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा से शुरू हुई मंईयां सम्मान यात्रा
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। जिले के श्रीबंशीधर नगर से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत हुई है। ऐतिहासिक श्रीबंशीधर नगर मंदिर में मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह, मिथिलेश ठाकुर और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना की और यात्रा की शुरूआत की। मंईयां सम्मान यात्रा का नेतृत्व मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह, विधायक कल्पना सोरेन कर रही हैं। 

ये यात्रा सोमवार को भवनाथपुर विधानसभा से शुरू हुई है, सोमवार को ही यह यात्रा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में रुकेगी। मंगलवार को यात्रा बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में रहेगी। मंगलवार को ही यह यात्रा मेदिनीनगर में रात्रि चौपाल लगायेगी और बुधवार को मानिका, लातेहार एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र के रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,021