Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य में भाजपा की सरकार बनी, तो देंगे 2.87 लाख नौकरी : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य में भाजपा की सरकार बनी, तो देंगे 2.87 लाख नौकरी : शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

झारखंड के युवाओं से शिवराज सिंह चौहान का वादा- बीजेपी सरकार बनते ही देंगे 2.87 लाख नौकरी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की जनता से बड़ा वादा कर दिया है। कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही 2 लाख 87 हजार युवाओं को नौकरी देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाये गये शिवराज सिंह चौहान ने पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सोमवार को परिवर्तन सभा में यह वादा किया। 

उन्होंने परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बहरागोड़ा में भारी बारिश के बीच शिवराज सिंह चौहान कोल्हान प्रमंडल स्तरीय परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार पर खूब बरसे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन की वादाखिलाफी और उनकी नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री परीक्षा नहीं करा सकता, वो सरकार क्या चलायेगा। 

उन्होंने कहा कि मैं चार बार मुख्यमंत्री रहा हूं। लाखों लोगों भर्तियां कीं हैं। हेमंत सोरेन सरकार को परीक्षा कराने के लिए पूरे राज्य में इंटरनेट बंद करना पड़ता है। शिवराज सिंह चौहान ने जोर देकर कहा कि झारखंड में आपलोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाईए। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2.87 लाख युवाओं को नौकरी देने का प्रस्ताव पास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में 2.87 लाख पद रिक्त हैं। साढ़े 4 साल तक इस सरकार ने कुछ नहीं किया। अब जाने की बारी आयी, तो बहाली करने का दिखावा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,028