Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से मातम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव के समीप आज एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गयी, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों मृतका शादीशुदा थीं और आपस में गोतनी थी। जबकि इस घटना में एक अन्य युवती भी गंभीर रूप से घायल है। 

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 114 ए दुमका - भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया। घटना कुरमाहाट स्टेशन के ठीक सामने की है। दरअसल दुमका जिले के महेशखंदा हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव की एक ही घर की दो बहू प्रियंका कुमारी (21 वर्ष) और सोनी कुमारी (22 वर्ष) की इच्छा पुलिस में बहाल होने की थी। इसी की तैयारी लिए पिछले कई दिनों से दोनों दौड़ का अभ्यास कर रही थी। 

आज दोनों महिला घर के बगल की एक युवती पूजा कुमारी (18 वर्ष) के साथ जब दुमका-भागलपुर मार्ग पर दौड़ रही थी, उसी वक्त एक अनियंत्रित हाइवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में प्रियंका कुमारी और सोनी कुमारी की मौके पर मौत हो गयी। जबकि साथ में गयी घर की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

इधर, धक्का मारने के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया और चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। गांव की दो बहुओं की इस तरह दर्दनाक मौत के बाद लोग उग्र हो उठे और उन्होंने एनएच 114 ए दुमका-भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया है। दोनों शव अभी भी घटनास्थल पर ही हैं, जिसे उठने नहीं दिया जा रहा है। लगभग छह घंटे से सड़क जाम है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 

ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी तो इनके घर के दो सदस्य को मुआवजे के तौर पर सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही जिस हाइवा के चालक ने इसकी जान ली है उसे गिरफ्तार किया जाए। जाम को छुड़ाने के लिए जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार सहित हंसडीहा और सरैयाहाट थाना के प्रभारी मौके पर मौजूद हैं लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,548