Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : पहली बार वंदे भारत को देख गदगद हुए लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : पहली बार वंदे भारत को देख गदगद हुए लोग
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार पलामू से गुजरी, इस तरह से लोगों ने किया ट्रेन का स्वागत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को पहली बार पलामू से गुजरी। पलामू के डाल्टनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत किया गया। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया, जबकि गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने ट्रेन का स्वागत किया है। 

बता दें कि पलामू के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन पलामू के इलाके से होकर गुजरेगी। रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से पलामू होते हुए पटना जायेगी। वहीं सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से पलामू होते हुए टाटानगर जायेगी। 

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर सांसद वीडी राम ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन से पलामू के लोगों को काफी फायदा होगा। इस ट्रेन से यात्री पटना और टाटानगर कम समय में पहुंच सकते हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में ट्रेन का फेरा बढ़ाया जायेगा। 

पलामू में डाल्टनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव होगा। रविवार को 21893 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 5:30 में टाटानगर से खुलेगी, इसके बाद चांडिल में 6:10, मुरी में 7:13, बरकाकाना में 8:30, जबकि डाल्टनगंज 10:42 और गढ़वा रोड में 11:50 में रुकेगी। गढ़वा रोड से खुलने के बाद सोननगर में 13:10, गया 14:30 और पटना में 15:55 में पहुंचेगी। 

वहीं 21984 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से 13:20 में खुलेगी, गया में 14:40, सोननगर में 15:55, जबकि गढ़वा रोड 17:35 और डाल्टनगंज में 18:03 रुकेगी। डाल्टनगंज से खुलने के बाद बरकाकाना 20:50, मुरी 21:50, चांडिल 22:53, टाटानगर 23:55 में पहुंचेगी। 

वंदे भारत से डाल्टनगंज से पटना तक का किराया 1110 रुपये, डाल्टनगंज से गया तक 965 रुपये, डालटनगंज से सोननगर तक 825 रुपये, डाल्टनगंज से टाटा 1060 रुपये, डाल्टनगंज से मुरी 905 रुपये, डाल्टनगंज से चांडिल का किराया 1020 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,267