Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : फूलो-झानो बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : फूलो-झानो बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के सहयोग से फूलो-झानो बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढ़ा प्रखंड के डीमरा गांव में  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआइपी) रांची के वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि झारखंड राय विश्वविद्यालय (जेआरयू) के पुस्तकालयाध्यक्ष रविन कुमार एवं गांव के प्रधान सावना बेदिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने कहा कि संस्कार केंद्र के माध्यम से बच्चों के अंदर अनुशासन, माता-पिता के प्रति आदर, समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी एवं राष्ट्र के प्रति प्रेम के भाव को जागना है। विशिष्ट अतिथि रविन कुमार ने कहा कि अभिभावक को भी ध्यान रखना होगा कि बच्चों के जिद पर उन्हें मोबाइल ना दे। बाल्यकाल में मोबाइल जैसे उपकरण बच्चों के लिए हानिकारक है।  

फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि कुछ समय से ऐसी ऐसी घटनाएं समाज के सामने आयी है जिससे अनुभव होता है कि लोगों का शिक्षा स्तर तो जरूर बढ़ा पर व्यावहारिक ज्ञान में कमी आयी है। व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने हेतु ऐसे केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। 

उद्घाटन के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेकरी के लेक्चर श्रीमती सुप्रिया भारती के सहयोग से 26 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सावित्री, अंजलि, मनेश्वरी, चारवा भगत, जगमोहन, शतरा एवं चैता बेदिया का रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,574