Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 88
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अपनी नाकामी छुपाने के लिए बंद किया गया इंटरनेट : भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अपनी नाकामी छुपाने के लिए बंद किया गया इंटरनेट : भाजपा
विज्ञापन

भाजपा ने प्रतियोगी परीक्षा के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने को लेकर झारखंड सरकार पर साधा निशाना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को पांच घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के राज्य सरकार के फैसले को अपनी नाकाम व्यवस्था को छिपाने का एक और फरमान बताया है। 

आधिकारिक सूचना में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने की कवायद में शनिवार सुबह आठ बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित रही और रविवार को भी इसी अवधि के दौरान सेवाएं स्थगित रहेंगी।

विज्ञापन