Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

23 को श्रमिक संघ करेगा प्रोजेक्ट भवन का घेराव, मांगें मानी नहीं गयी, तो ब्लैकआउट : अजय राय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
23 को श्रमिक संघ करेगा प्रोजेक्ट भवन का घेराव, मांगें मानी नहीं गयी, तो ब्लैकआउट : अजय राय
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लोहरदगा पावर हाउस में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ लोहरदगा डिवीजन की बैठक मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया वादा याद करना चाहिए। जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में आते ही वह आउटसोर्स व अनुबंध खत्म कर सभी को नियमित करेंगे, मगर उनका वादा अधूरा ही रह गया और अब सरकार का कार्यकाल कुछ ही दिन का बच गया है  ऐसे में ऊर्जा विकास श्रमिक संघ चुपचाप नहीं बैठेगी बल्कि इसके खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी।

संघ की ओर से निम्लिखित मांग रखी गई है

आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करो, उर्जा निगम पुरानी व्यवस्था लागू करो, होमगार्ड के तर्ज पर मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो, नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो, 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो, सभी सप्लाई एवम ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरियर नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो आदि  मांग श्रमिक संघ की ओर से रखी गई है।

आज की बैठक में जलील अंसारी, रजी अंसारी, मंजर अंसारी, खालिद अंसारी, विकास, अलीम अंसारी, अमित कुमार, बसीर अंसारी, मृतुंज्य गिरी, गोपाल महतो, सहनवाज अंसारी, अफताब अंसारी, सिवसंकर साहू, धनंजय कुमार, नजमुद्दीन अंसारी, उमेश, अनिल कुमार, सुकरा बहादुर, आदित्य बैठा, अनिल, संजय प्रजापति, जमानत प्रजापति, अमजत खान, संदीप महतो, दिनेश, हुसैन अंसारी, बिराज कुजूर, बायकुंड, निर्मल कुजूर, सजीत लकड़ा, आशिक अंसारी, सुधीर, महताब अंसारी, रोशन, बेलाल, माजुल, नवल भगत उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,582