Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में घुसे हर घुसपैठिये को खदेड़ कर भगायेंगे : अमित शाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में घुसे हर घुसपैठिये को खदेड़ कर भगायेंगे : अमित शाह
विज्ञापन
  • एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे, साहिबगंज में बोले अमित शाह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज/ रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये के चुन-चुनकर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कर सकती है। शुक्रवार को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद अमित शाह साहिबगंज पहुंचे। यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित किया। 

इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से कई तीखे सवाल पूछे और लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। अमित शाह ने कहा कि आपलोग 5 साल के लिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं। हमारी सरकार संताल परगना में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी।

अमित शाह ने पूछा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। लोगों को नौकरी मिली क्या। उन्होंने कहा कि नौकरी देने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को दौड़ा रही है। ऐसा दौड़ा रहे हैं कि युवा दौड़ते-दौड़ते मर जायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,449