- देवेंद्रनाथ महतो ने झारखंड गठन के उद्देश्य पर की चर्चा
टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति अब अपने चुनावी राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में बदल आया है। संगठन के द्वारा झारखंड नवनिर्माण पदयात्रा आरंभ किया गया है।
शुक्रवार को राहे प्रखंड में यात्रा किया गया। इसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे एवं जनसाधारण में भी उत्साह एवं जोस देखने को मिला। आज शुक्रवार को संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने अपने गृह पंचायत होटलो के बेहराबेडा, सिरीडीह, सेंरेंगडीह आदि गांवों में पदयात्रा की। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड गठन एवं शहीदों के अरमानों पर जन जागरण एवं सामूहिक चर्चा किया गया।
बताते चलें कि इस झारखंड पद न्याय यात्रा को केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने भगवान बिरसा मुंडा जन्मस्थली उलिहातु से हरी झंडी देते हुए आरंभ किया था। पदयात्रा के दौरान कांचन मुंडा,चंद्र मोहन स्वांसी, महेश्वर लोहरा, लखींद्र मुंडा, गणेश स्वांसि, तामदीप स्वांसी आदि जनसाधारण सम्मिलित रहे।