Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत
विज्ञापन
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंचीं, रांची एयरपोर्ट पर ऐसे हुआ स्वागत

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वह वायुसेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं। गुरुवार की शाम को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गयीं। आज रात वह राजभवन में विश्राम करेंगी। शुक्रवार को नामकुम स्थित आईसीएआर-एनआईएसए का शताब्दी समारोह मनाया जायेगा। इसी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर आईं हैं। 

राष्ट्रपति शुक्रवार (20 सितंबर) को CAR-NISA के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगी। ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के अलावा दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी इस समारोह में शामिल होंगे. इनके अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,634