Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के सुर ताल एक हैं : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के सुर ताल एक हैं : शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय मंत्री एवम झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। श्री शिवराज आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आज कहा है कि कश्मीर में धारा 370 और 35ए  मामले में पाकिस्तान कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि कश्मीर के चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को पाकिस्तान साथ दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी के सुर ताल एक हैं। उनका एक ही विचार है और एक ही एजेंडा है। उन्होंने कहा कि इसीलिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सर्जिकल का विरोध करती है, एयर स्ट्राइक के सबूत मांगती है और सेना की वीरता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।

उन्होंने कहा कि ये आतंकवाद को महिमामंडित करने वाले लोग हैं।जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका, इंग्लैंड और देश के बाहर अन्य देशों में भारत की छवि खराब करते हैं।यही इंडी गठबंधन का सच है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मोदी सरकार में धारा 370 और 35ए को फिर से लागू नही हो सकता। उन्होंने कहा आतंकवाद पर कड़ा प्रहार हुआ है। आज कश्मीर की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि ये बेईमान सरकार है जिसने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की है। नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं।कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

कहा कि पूरे राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण डेमोग्राफी बदली है।संथाल में आदिवासी आबादी घट कर 44%से 28% हो गई। हाईकोर्ट ने इस पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस झामुमो और राजद की सरकार घुसपैठियों को बसा रही है।

कहा कि राज्य की अस्मिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।झारखंड का भयावह दृश्य उभर कर सामने आया है। भाजपा की कल से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा पर उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन केलिए तैयार है। परिवर्तन की आंधी में ठगबंधन सरकार उखड़ जायेगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,813