- नागा बाबा खटाल बना है चोर उचक्कों का सबसे सुरक्षित जगह
- टीम झारखंड ग्रुप के एडमिन रवि रंजन कुमार का उसी जगह पर तीसरी बार चोर उचक्कों ने उड़ाया मोबाइल
- आज शाम 5:10 से 5:30 के बीच की घटना
- नागा बाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट में सब्जी खरीदने गये थे
टीम एबीएन, रांची। आज शाम 5:10 से 5:30 के बीच में नागा बाबा खटाल स्थित सब्जी मार्केट में सब्जी खरीदने के दरमियान चोर उचक्कों ने टीम झारखंड ग्रुप के एडमिन रवि रंजन कुमार के मोबाइल संख्या 9470902627 वन +12 की चोरी कर ली। जिसका आईएमईआई संख्या है 1.867142061729218
2.86714206179200.
ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी दो बार इस स्थान पर मोबाइल चोरी की घटना घटित हुई थी जिस संदर्भ में कोतवाली थाना को लिखित सूचना उस वक्त दी गई थी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई आवेदक को बस रिसीव कर आवेदन की एक प्रतिनिधि गई ताकि सिम निर्गत किया जा सके। इसलिए रांची वासी सावधान लोग नागा बाबा खटाल स्थित सब्जी खरीदने जाएं तो पूरी सावधानी बरतें ऐसा नहीं है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी शिकायत नहीं है या इस संबन्ध में जानकारी नही हैं, कई लोगों ने इसकी शिकायत की है परंतु चोर उचक्कों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है की खुलेआम दिनदहाड़े पॉकेट मारी कर निकल जा रहे हैं।