Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चैम्बर प्रत्याशियों ने पदयात्रा कर की वोट की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चैम्बर प्रत्याशियों ने पदयात्रा कर की वोट की अपील
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम परेश गट्टानी के प्रत्याशियों ने आज पंडरा बाजार में पदयात्रा कर, व्यापारियों से अपनी टीम के सदस्यों के पक्ष में वोट की अपील की। 

पंडरा बाजार के व्यापारियों ने चेम्बर की वर्तमान टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए, आभार जताया और आगामी चुनाव में अपना वोट टीम के प्रत्याशियों के पक्ष में देने के लिए आश्वस्त किया।

चेम्बर के महासचिव एवं वर्तमान अध्यक्षीय उम्मीदवार परेश गट्टानी ने पंडरा बाजार के साथ ही राज्य की सभी कृषि मंडियों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य कराने का भरोसा दिलाते हुए यह भी आश्वस्त किया कि प्रदेश में किसी भी स्थिति में मंडी शुल्क जैसे व्यवहारिक व्यवस्था लागू नहीं होने दी जायेगी।

पदयात्रा में रांची चैम्बर के अध्यक्ष संजय माहुरी, आलू प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन कुमार सचिव रोहित कुमार, राम इकबाल और परेश गट्टानी के अलावा, आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवजोत अलग, प्रवीण लोहिया, राहुल सबू,राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनील केडिया, सुनील सरावगी, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,263