Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर भरत महतो ने खूंटी बार के अध्यक्ष-सचिव को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर भरत महतो ने खूंटी बार के अध्यक्ष-सचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत खूंटी बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रूपेन्द्र नाथ शाहदेव एवं सचिव बीएस नाग को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अधिवक्ता हित में कई अन्य मांगों पर सहयोग की अपील की। 

संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने खूंटी बार एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं सचिव से कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। खूंटी बार एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं सचिव ने श्री महतो को पूर्ण सहयोग की बात कही। इस अवसर पर संघ की उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,944