Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

15 को रोड शो के साथ कई कार्यक्रम करेंगे पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 को रोड शो के साथ कई कार्यक्रम करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

जमशेदपुर में पीएम मोदी के आगमन की हो रही जोरों की तैयारी, सुरक्षा को लेकर अलर्ट मूड में प्रशासन 

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 तारीख को जमशेदपुर आने वाले हैं और उनके आगमन को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री यहां तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके साथ ही रोड शो भी करेंगे। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए जमशेदपुर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया गया है और दीवारों पर पेंटिंग के जरिए झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर की सभी दीवारों को नए रंग-रूप में सजाया जा रहा है। खासतौर पर टाटा नगर रेलवे स्टेशन से बिष्टुपुर जाने वाली सड़कों के किनारे की दीवारों पर भी पेंटिंग की जा रही है। इन पेंटिंग्स के माध्यम से झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और विरासत को बखूबी दिखाया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों से लेकर निजी कंपनियां तक प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 

पूरे इलाके में सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है ताकि जब प्रधानमंत्री शहर से गुजरें तो जमशेदपुर की साफ-सफाई और स्वच्छता उन्हें स्पष्ट रूप से नजर आए। वहीं आपको बता दें कि टाटा नगर रेलवे स्टेशन परिसर को भी खास तरीके से सजाया गया है। स्टेशन से बिष्टुपुर तक की सड़क के किनारे की दीवारों पर भी पेंटिंग की गई हैं, जिसमें झारखंड की कला, संस्कृति, और ग्रामीण जीवन को खूबसूरती से उकेरा गया है। 

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के इलाके की सफाई भी की जा रही है। दीवारों पर बनी पेंटिंग्स के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर प्रधानमंत्री की नजर में आए और राज्य की खूबसूरती को नए आयाम मिले। साथ ही आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान उनका रोड शो भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। 

इस रोड शो के लिए जमशेदपुर की सड़कों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। शहर के हर कोने को नए सिरे से संवारा गया है ताकि प्रधानमंत्री के गुजरने पर पूरा शहर एक अनोखी छवि प्रस्तुत कर सके। इसके अलावा, प्रधानमंत्री तीन प्रमुख कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे, जिनमें विकास योजनाओं का उद्घाटन और विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा शामिल है। 

इसके अलावा आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर सभी सरकारी और निजी अधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर की साफ-सफाई से लेकर पेंटिंग और सजावट तक, हर एक पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है। जमशेदपुर को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से जमशेदपुर और झारखंड की विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,385