Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, जांच की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, जांच की मांग
विज्ञापन

इलाज के अभाव में हो रही मौतों पर की उच्च स्तरीय जांच की मांग 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीते बुधवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के कुछ लोगों की हाल ही में अपर्याप्त चिकित्सा उपचार के कारण हुई मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर हो गई है। 

उन्होंने कुछ ऐसे मामलों का हवाला दिया जहां समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौतें हुई हैं। भाजपा नेता ने साहिबगंज सदर अस्पताल में डेंगू से छह वर्षीय पहाड़िया लड़की की मौत, समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण दुमका के कुंडा पहाड़ी गांव की 19 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत और पिछले 22 दिनों में जामताड़ा के नेगरा टांड गांव में आठ पीवीटीजी सदस्यों की अज्ञात बीमारी से मौत पर प्रकाश डाला।

मरांडी ने कहा कि अभी भी 10 से अधिक लोग अलग अलग बीमारी से ग्रसित हैं। झारखंड में समय पर इलाज न हो पाने के कारण आए दिन प्रदेशवासियों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। मरांडी ने मुख्यमंत्री सोरेन से इन घटनाओं की पड़ताल के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,292