Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

वैदिक गणित के विशेषज्ञ आचार्य अरविंद हुए सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वैदिक गणित के विशेषज्ञ आचार्य अरविंद हुए सम्मानित
विज्ञापन
लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के वैदिक गणित के विशेषज्ञ 25 वर्षों से गणित के आचार्य अरविंद कुमार को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने उन्हें शाल, पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसके पूर्व दोनों ने संयुक्त रूप से श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अरविंद कुमार ने मौके पर कहा कि वैदिक काल से ऋषि-मुनियों द्वारा वैदिक गणित आज तक प्रभावी है। विद्या भारती द्वारा प्रत्येक वर्ष वैदिक गणित प्रश्न मंच और पत्र वाचन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वैदिक गणित से जुड़े गणितीय टिप्स दिए। निखिलम विधि एवं ऊर्ध्व तृयक भ्याम विधि से गुणा करना, विलोकनम विधि से वर्गमूल निकालना, द्वंद योग विधि से वर्ग एवं वर्गमूल निकालना आदि सरल एवं रोचक ढंग से बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि वैदिक गणित से बड़े से बड़े गणना को संक्षिप्त और अल्प समय में किया जा सकता है। महाविद्यालय की विज्ञान प्रमुख रश्मि कुमारी ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष की उम्र में ही रामानुजन गणित में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन