Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

फ्री मच्छरदानी के नाम पर लगवाया अंगूठा और बैंक बैलेंस साफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फ्री मच्छरदानी के नाम पर लगवाया अंगूठा और बैंक बैलेंस साफ
विज्ञापन

मुफ्त मच्छरदानी वितरण के नाम पर ठगी 

अंगूठा लगवाकर बैंक खाते कर दिए साफ, पुलिस भी है हैरान 

टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। झारखंड के साहिबगंज से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, यहां वाहन से चार-पांच लोग आदिवासी गांव में आते हैं और खुद को स्वास्थ्य विभाग के एनजीओ का सदस्य बताते हैं। फिर मुफ्त मच्छरदानी देने का झांसा देकर दर्जनों लोगों को चूना लगा देते हैं। 

पूरा मामला गा थाना क्षेत्र स्थित तिलभीठा गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ठगों ने जैसे ही गांव में मुफ्त मच्छरदानी वितरण का ऐलान किया वैसे ही गांव वालों की भीड़ जुट गयी। उन्होंने गांव के किसी भी व्यक्ति को मच्छरदानी नहीं दी बल्कि उनके आधार कार्ड और अंगूठे का निशान लेकर भाग निकले। 

इधर, ग्रामीण इस बात से खुश थे कि उन्हें मुफ्त में मच्छरदानी मिलेगी और वे चैन की नींद सोयेंगे। लेकिन अगली सुबह कुछ ग्रामीण बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके बैंक से रकम साफ कर दी गयी है। बस फिर क्या था इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। 

थाने में पहुंचे पीड़ित

इस धोखाधड़ी की शिकायत ग्रामीणों ने स्थानीय थाने में दर्ज करवायी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठन कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा गठित की गई टीम ठगों की तलाश कर रही है।

ठगों को पकड़ने के लिए टीम गठित

पुलिस ने बताया कि जालसाजों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम जुटी हुई है। 150 रुपये की मच्छरदानी के बदले किसी के खाते से दो हजार तो किसी के खाते से तीन हजार तक की रकम बदमाशों ने साफ कर दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,255