Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड चुनाव : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू, बन रही रणनीतियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड चुनाव : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुरू, बन रही रणनीतियां
विज्ञापन

संजय झा सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में इस बार जनता दल यूनाइटेड भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में जेडीयू ने आज यानी सोमवार (9 सितंबर) पार्टी ने झारखंड प्रदेश कार्य समिति की बैठक बुलाई है। बैठक शुरू हो चुकी है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। 

बैठक में संजय झा सहित तमाम नेताओं ने दीप प्रज्वलित करके बैठक का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, प्रभारी अशोक चौधरी, सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक सरयू राय सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित रणनीति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,529