टीम एबीएन, रांची। आज लायंस क्लब आफ रांची अनंत ग्रेटर ने सर्वोदय बाल निकेतन के शिक्षक तथा शिक्षकोत्तर कर्मचारियो को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर पौधा तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर लायंस क्लब के प्रेसिडेंट लायन मनीष कुमार कुकरेजा, सेक्रेटरी लायन राम कृष्णा प्रसाद, सर्विस चेयरपर्सन लायन डॉ दीपक तथागत मुख्य अतिथि के रूप मैं लायन धर्मेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आफ रांची अनंत ग्रेटर समूह के दीपक कुमार ने दी।