Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब हर साल मंइयां सम्मान योजना की राशि में 250 बढ़ाने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब हर साल मंइयां सम्मान योजना की राशि में 250 बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
  • मंईयां योजना की राशि में हर साल 250 रुपये की बढ़ोतरी। सीएम हेमंत के निर्देश पर 5 वर्ष की रूपरेखा तैयार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि में हर साल 250 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जिससे महिलाओं को दी जाने वाली राशि पांच वर्ष बाद प्रतिमाह 2250 रुपये हो जायेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंईयां सम्मान योजना की अगले 5 साल की रूपरेखा बना ली गयी है। सीएम हेमंत सोरेन जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। 

वहीं, फिलहाल योजना के तहत लाभुकों को 1 हजार रुपये हर माह दिये जा रहे हैं। मंईयां सम्मान योजना की राशि में हर वर्ष 250 रुपये की बढ़ोतरी होने पर सम्मान राशि पांच वर्ष बाद प्रतिमाह 2250 रुपये हो जायेगी। ज्ञात हो कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुक पात्रों की संख्या को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। एक ही परिवार में मां, बहू, बेटी जो भी उम्र एवं योग्यता को पूरा रखती होंगी उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। 

अगले पांच वर्षों में इस योजना की राशि प्रति लाभुक प्रतिमाह 2250 रुपये के हिसाब से 27000 रुपये सालाना हो जायेगी। योजना का एक परिवार की तीन महिलाओं को लाभ मिलने की स्थिति में कुल राशि 81000 रु होगी। यदि वृद्धा पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ को शामिल करने पर प्रति परिवार हर साल राशि एक लाख रु तक पहुंच जायेगी। योजना में 18 से 20 वर्ष की लड़कियों को भी शामिल कर दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,492