Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कांग्रेस की समन्वय समिति करेगी सीट बंटवारे पर माथापच्ची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कांग्रेस की समन्वय समिति करेगी सीट बंटवारे पर माथापच्ची
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बनायेगी समन्वय समिति, सीट-बंटवारे के मुद्दे पर करेगी चर्चा

टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस ने बीते शनिवार को कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा के लिए जल्द ही एक समन्वय समिति बनायी जायेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव और झारखंड के सह-प्रभारी सप्तगिरि शंकर उलाका ने यहां पार्टी की बैठक के बाद यह घोषणा की। 

उन्होंने कहा, रविवार को झारखंड आ रहे हमारे महासचिव के साथ चर्चा के बाद एक समन्वय समिति गठित की जायेगी। समिति (चुनाव के लिए) सीट-बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा करेगी। उलाका ने कहा कि समिति के सदस्यों के इस मामले पर चर्चा करने के बाद पार्टी घोषणा करेगी कि वह कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

कांग्रेस ने 2019 के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन के तहत कुल 81 विधानसभा सीट में से 31 सीट पर चुनाव लड़ा था। झामुमो ने 43 जबकि राजद ने सात सीट पर उम्मीदवार उतारे थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,900