Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अधिवक्ता हित में सरकार का निर्णय स्वागत योग्य : विश्वकर्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अधिवक्ता हित में सरकार का निर्णय स्वागत योग्य : विश्वकर्मा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची सिविल कोर्ट के सरकारी वकील (जी पी) हृदय नाथ विश्वकर्मा ने झारखंड सरकार द्वारा राज्य के अधिवक्ताओं के हित में लिये गये निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, 65 वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को पेंशन की राशि सात हजार से बढ़ाकर 14 हजार करने एवं अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रति माह कर अधिवक्ताओं के हित में बड़ा काम किया है। 

श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि सरकार के इस निर्णय का सभी अधिवक्ताओं को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि सरकार आगे भी अधिवक्ताओं के हित में ऐसे ही कल्याणकारी योजनाओं की सौगात देकर अधिवक्ताओं के हित में काम करते रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,180